Archive for the Paash-in Hindi Category
Paash-Beech Ka Raasta Nahin Hota
Posted in Paash-in Hindi on December 8, 2009 by paashPaash’s birthday
Posted in Paash-As I Remember Paash, Paash-Critical Appreciation, Paash-In Memory of Paash, Paash-Life and Times, Paash-News Items, Paash-in Hindi on September 9, 2009 by paash
नई दिल्ली। समाज की चुभती हुई सच्चाइयों को बेहद तीखे शब्दों में पेश करने के बावजूद मनुष्य के बेहतर भविष्य की उम्मीदों से कभी निराश न होने वाले पंजाबी के कवि पाश दरअसल भारतीय कविता का एक प्रमुख स्वर बनकर उभरे और उन्होंने आतंकवाद के नासूर पर करारे प्रहार किए।
साहित्य आलोचकों के अनुसार पंजाबी भाषा में प्रगतिवाद को नई दिशा देने वाले पाश की कविता कम्युनिस्ट आंदोलन से जुडी होने के कारण आम समाज को बेहद प्रभावित करती है। उन्होंने अपने तेवरों की वजह से न केवल हिन्दुस्तानी बल्कि विदेशी भाषाओं में भी काफी लोकप्रियता पाई है। पंजाबी में उन्हें जुझारू या खाडकू कवि कहा जाता है।
राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिन्दी के प्राध्यापक चमनलाल ने पाश की शैली का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कविताओं की भाषा बेहद सरल होने के बावजूद काफी धारदार होती है और आक्रामक शैली न केवल आपको आकर्षित करती है बल्कि लंबे समय तक आपको सोचने को विवश कर देती है। उन्होंने कहा कि पाश की जुझारू कविताएं समाज के कामकाजी वर्ग, विशेषकर किसानों की समस्याओं को लेकर लिखी गई थीं। ये कविताएं जमीन से जुडी होने के कारण काफी असर छोडती हैं। पाश की कविताओं का संकलन कर चुके प्रोफेसर चमनलाल ने कहा कि पाश ने अपनी कविताओं में बिल्कुल नई भाषा ईजाद की। यह भाषा बहुत सरल होने के बावजूद काफी असरदार है। इसे यदि लोकभाषा कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि पाश की सभी कविताओं का तो संकलन हो चुका है लेकिन उनका गद्य अभी तक इधर-उधर बिखरा पडा है। उन्होंने पत्रिकाओं के लिए वैज्ञानिक विषयों पर आलेख, निबंध, पत्र और डायरी भी लिखी। प्रो. चमनलाल ने कहा कि क्रांतिकारी मुहावरा रचने के बावजूद पाश मनुष्य के भविष्य के प्रति बेहद आशावान थे। इसीलिए उन्होंने सपनों के मरने को सबसे खतरनाक बताया है।
आलोचकों के अनुसार पाश की कविताओं की लोकप्रियता का आलम यह है कि वे पंजाबी के कम और विभिन्न भारतीय भाषाओं के कवि अधिक बन गए हैं। हिन्दी के साथ साथ गुजराती, बांग्ला, मलयालम, मराठी सहित कई भारतीय भाषाओं में उनकी कविताओं का अनुवाद हो चुका है। पाश लोहा शीर्षक की अपनी कविता में वर्ग भेद को बेहद तीखे अंदाज में स्पष्ट करते हैं-
आप लोहे की कार का आनंद लेते हो,
मेरे पास लोहे की बंदूक है
मैंने लोहा खाया है
आप लोहे की बात करते हैं।
पंजाब में जालंधर के तलवंडी सलेम गांव में नौ सितंबर 1950 को जन्मे पाश का मूल नाम अवतार सिंह संधु था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र से ही कविता लिखनी शुरू कर दी और उनकी कविताओं का पहला प्रकाशन 1967 में हुआ। उन्होंने सिआड, हेम ज्योति और हस्तलिखित हाक पत्रिका का संपादन किया। पाश 1985 में अमेरिका चले गए। उन्होंने वहां एंटी 47 पत्रिका का संपादन किया। पाश ने इस पत्रिका के जरिए खालिस्तानी आंदोलन के खिलाफ सशक्त प्रचार अभियान छेडा। पाश कविता के शुरूआती दौर से ही भाकपा से जुड गए। उनकी नक्सलवादी राजनीति से भी सहानुभूति थी।
पंजाबी में उनके चार कविता संग्रह लौह कथा, उड्डदे बाजां मगर, साडे समियां विच और लडांगे साथी प्रकाशित हुए हैं। हिन्दी में इनके काव्य संग्रह बीच का रास्ता नहीं होता और समय ओ भाई समय के नाम से अनूदित हुए हैं। पंजाबी के इस महान कवि की महज 39 साल की उम्र में 23 मार्च 1988 को उनके ही गांव में खालिस्तानी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
समाज में फासीवादी प्रवृतियों पर कडी चोट करती उनकी यह पंक्तियां किसी को भी झकझोरने के लिए पर्याप्त हैं-
सबसे खतरनाक होता है
मुर्दा शांति से भर जाना
न होना तडप का सब सहन कर जाना
घर से निकलना काम पर
और काम से लौट कर घर जाना
सबसे खतरनाक होता है
हमारे सपनों का मर जाना।
Raman Mishra recites Paash poem at Free Binayak Sen Protest Meeting
Posted in Paash-Recitations, Paash-in Hindi on August 20, 2009 by paashPaash translations in Hindi-clarification
Posted in Paash-in Hindi with tags Prof Chaman Lal on July 6, 2009 by paashProf Chaman Lal has been instrumental in translating Paash poetry and his other writings in Hindi thereby making it available to a wider Hindi reading public in India and abroad and generating huge interest in Paash.
Regarding Paash translations in Hindi , Prof Chaman Lal has sent the following information:
Dear Bhushan,
Yesterday I spent sometime going through blog on pash.It has very rich material.I just wished to clarify one thing, which you have mentioned in context of Akshar Akshar by Subhash parihar, that it is first translation of pash.This is not true.First Hindi translations of pash were published in Pehal in year 1973, also in Muhim from Gorakhpur during that very period. My translation of toofan.. etc. were published in 1979 in Hiraval/Asri Adab(Urdu) or so. After 23rd March, 1988, my translation of 25 poems alongwith my article were published in Pehl in July 1988 itself and Beech ka Rasta came by 23rd March 1989,Samay o Bhia Samay came in 1993, making it complete in two volumes.akshar akshar appeared much later than these editions.Hum ladenge saath, a selection translated by parihar in Hindi did come around 1990 or so.
Marathi translation came out in 2008 from my collections with credit.its title is -Paash Chya Nivadak kavita(Selected poetry of Paash)Collection of Prose and critical essays on paash has been published as ‘Vartman ke rubru’ in 2000.i will try to put all these titles on my blog sometime,from where you can take these to pash blog.I am also attaching my latest publication list.
Greetings
Chaman Lal
Professor & Chairperson, Centre of Indian Languages(SLL&CS), Jawaharlal Nehru University, New Delhi-110067 (India)
Mobile No. -0091-9868774820
Email—
Blog—-
Prof Chaman Lal’s translations of Paash
Posted in Paash-in Hindi on April 16, 2009 by paashProf Chaman Lal from jawahar Lal Nehru University Delhi (India ) has done a commendable job of translating Paash into Hindi and wrote a number of articles on the poetics of Paash which have been published all over India in all the major newspapers and magazines.
A detailed list of his work on Paash is available at the following link


































